उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति (UP Scholarship) 2024-25 की तारीख बड़ा कर अक्टुवर- नवम्बर कर दी गई है। विधार्थी को फॉर्म भरने के क्या – क्या दस्तावेज लेके जाने है वह जानकारी नीचे दी गई है।
योग्यता:
- प्रेमेट्रिक छात्रवृत्ति (Pre-Matric Scholarship)
- कक्षा 9 और 10 के छात्र जिनका परिवार SC/ST/General/OBC/Minority श्रेणी में आता है।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट छात्रवृत्ति (Post-Matric Intermediate Scholarship)
- कक्षा 11 और 12 के छात्र जिनका परिवार SC/ST/General/OBC/Minority श्रेणी में आता है। वह यह फॉर्म भर सकता हैं।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,00,000 (सामान्य) और ₹2,50,000 (SC/ST/OBC/Minority) से अधिक नहीं होनी चाहिए। वरना फॉर्म भी जाने पर वह कुछ दिनों बाद reject कर दिया जायेंगा।
- पोस्ट-मैट्रिक अन्य छात्रवृत्ति (Post-Matric Other Scholarship)
- स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी या उच्चतर स्तर के छात्र जिनका परिवार SC/ST/General/OBC/Minority श्रेणी में आता है।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,00,000 (सामान्य) और ₹2,50,000 (SC/ST/OBC/Minority) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया:
- नई छात्र पंजीकरण (New Student Registration)
- आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता हैं।
- “Student” सेक्शन में “New Registration” पर क्लिक करें।
- वांछित छात्रवृत्ति का चयन करें और आवश्यक विवरण भरें।
- रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंटआउट लें।
- छात्र लॉगिन (Student Login)
- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म को पूरा करें और सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंट निकालें और इसे अपने संस्थान में जमा करें।
आवेदन की अंतिम तिथि:
- प्रेमेट्रिक छात्रवृत्ति: 31 अक्टूबर 2024
- पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति: 31 नवंबर 2024
छात्रवृत्ति स्थिति जांच:
- वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- “Status” बटन पर क्लिक करें और शैक्षणिक वर्ष का चयन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
सहायता और सुधार:
- आवेदन में त्रुटि होने पर 29 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक सुधार कर सकते हैं।
- अन्य जानकारी और विवरण के लिए Buddy4Study और Careers360 जैसे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं