Ad image

India vs South Africa: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाप हार का सामना करना पड़ा

3 Min Read

India vs South Africa: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर पांच साल बाद कोई टी20 मैच हारी है। उससे पहले पिछली हार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर मिली थी। भारत से इस मैच को जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

भारत की टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हार के साथ शुरुआत की। तीन टी20 मैचों में की सीरीज के दूसरे मैच में उसे पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। डरबन में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में लगातार तीसरी हार मिली है। उसे पिछले साल अक्तूबर में इंदौर और पर्थ में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद डरबन में मैच बारिश के कारण नहीं हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर भारत पांच साल बाद कोई टी20 मैच हारा है। इससे पहले पिछली हार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर मिली थी। भारत को हरा कर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा। उस मुकाबले में अगर टीम इंडिया हारती है तो वह सीरीज हार जाएगी। भारत दक्षिण अफ्रीका में पिछली बार 2012 में टी20 सीरीज हारा था। तब सीरीज में सिर्फ एक ही मैच था। उसके बाद भारत ने 2018 में 2-1 से जीत हासिल की

बारिश ने मैच मे डाला खलल

बारिश के कारण खेल को रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए थे। उसके बाद टीम इंडिया आगे नहीं खेल पाई। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। उसने 13.5 ओवर में 154 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका की विस्फोटक बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने मुश्किल से लक्ष्य को आसान बना दिया। उन्होंने लगातार भारतीय गेंदबाजों पर हमले किए और रन रेट को कम नहीं होने दिया। रीजा हेंड्रिक्स 27 गेंद पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 17 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 17, मैथ्यू ब्रीट्जके ने 16, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 14 और एंडिले फेहलुकवायो ने नाबाद 10 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने सात रन बनाए। फेहलुकवायो ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा को छक्का मारा और मैच को समाप्त किया। भारत के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version